गुलादर ने 17 वर्षीय बालक को बनाया निवाला, घटनास्थल से काफी दूरी पर बरामद हुआ शव  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देवप्रयाग। गुरुवार देर रात यहां गुलादर ने एक 17 वर्षीय बालक को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया। देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश पर शुक्रवार (आज) सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार थार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े राह‌गीर की हुई मौत

 

देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका। देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17-year-old boy died due to Guldar attack body recovered body recovered at a distance from the spot Devprayag news Guldar killed a 17-year-old boy Guldar killed the boy uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिल्ली पुलिस ने एनजीओ संचालक समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नई टिहरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के एक एनजीओ संचालक सीएसआर के फेर में जेल पहुंच गया।    दिल्ली की एक सेवानिवृत्त बैंकर को छह हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 करोड़ की ठगी की रकम में से 2.50 करोड़ इस एनजीओ के खाते में […]

Read More
उत्तराखण्ड

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया दो फॉरेस्ट गार्डों को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]

Read More
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार थार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े राह‌गीर की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राह‌गीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉  विद्यालयी शिक्षा विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों अपर शिक्षा निदेशक पद पर हुए पदोन्नत जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह […]

Read More