जंगल में चारा काट रही महिला को गुलदार ने उतारा मौत के घाट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल में जंगल में चारा काट रही महिला की गुलदार के हमला में मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और बच्चे ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के गांव के दूरस्थ तोक कसाइल में बृहस्पतिवार शाम 35 वर्षीय इंदिरा देवी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा काट रही थी तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया इस दौरान अन्य महिलाओं और बच्चे ने भागकर जान बचाई।मौके पर अन्य ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हुआ तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का काफी दिनों से आतंक है कई बार गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से ग्रामीणों ने मांग में उठाई है। लेकिन वन विभाग हाथ पै हाथ धर बैठा रहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन पर घटना से अवगत कराने के साथ मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने के लिए कहां है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news Guldar killed a woman who was cutting fodder in the forest Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More