घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा ले गया गुलदार, जंगल से हुआ शव बरामद   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

कोटद्वार। पौड़ी जिले के लैंसडौन तहसील क्षेत्र में जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार देर शाम गुलदार डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया। बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

यह घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम बरस्वार निवासी जितेंद्र कुमार की डेढ़ वर्ष की बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की तरफ चला गया। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

करीब दो घंटे बाद बच्ची जंगल में पड़ी मिली। ग्रामीण उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ लैंसडौन जीवन मोहन ने बताया कि एक टीम क्षेत्र में गश्त पर लगा दी गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A one-and-a-half-year-old girl playing in the courtyard of her home was carried away by a leopard; her body was later recovered from the forest Girl carried away by a leopard Girl dies in leopard attack kotdwar news One-and-a-half-year-old girl playing in the courtyard uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज गुलदार के हमले से बच्ची की मौत घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची बच्ची को उठा ले गया गुलदार

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More