घर के पास घास काट रही वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

कोटद्वार। पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में घर के पास घास काट रही एक वृद्धा को गुलदार ने मार डाला।गुलदार ने मृतका की नातिन पर भी हमले की कोशिश की। गुलदार अभी गांव के ही पास है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत पसरी हुई है।

 

बगड़ीगाड की प्रधान झलकारी देवी ने बताया कि बगड़ी गांव निवासी वृद्धा रानी देवी (65) पत्नी रमेश कुमार घर के पास खेत में घास काट रही थीं। जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं पास में ही महिला के कपड़ों का टुकड़ा और खून गिरा दिखा। अनहोनी की आशंका पर सबने महिला की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

करीब एक घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ी में मिला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शव की हालत देखकर गुलदार के हमले में मौत का पता चला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गुलदार गांव में ही मंडरा रहा है।
महिला की खोजबीन के दौरान गुलदार ने मृतका की नातिन काव्या पर भी हमले का प्रयास किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। पूरे गांव में दहशत पसरी हुई है। सूचना मिलने पर दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। चौबट्टाखाल से तहसीलदार, राजस्व पुलिस व सतपुली थाना से पुलिस भी गांव पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An old woman cutting grass near her house was killed by a leopard kotdwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज गुलदार ने वृद्धा को बनाया निवाला घर के पास घास काट रही वृद्धा

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More