हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 92 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत सख्ती दिखाते हुए पुलिस टीम ने 92 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल की सक्रियता और विशेष रणनीति के चलते 18 फरवरी को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गोला गेट, हल्दूचौड़ क्षेत्र से इरफान खान पुत्र चांद मियां निवासी नई बस्ती, लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 92 पाउच कच्ची शराब के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शंकर नयाल चौकी प्रभारी, हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह एवं कांस्टेबल कुबेर राणा सम्मिलित रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने में कारगर साबित होगी।पुलिस का अभियान आगेभी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 92 pouches of illicit liquor 92 पाउच कच्ची शराब crime news Halduchaur outpost police Halduchaur outpost police arrested a smuggler with 92 pouches of illicit liquor lalkuan news liquor smuggler in police custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज लालकुआं न्यूज शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More