हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण कर जाने मरीजो के हाल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र की जनता द्वारा बेस हॉस्पिटल में व्याप्त कमियों के संदर्भ में लगातार मिल रही जानकारी को संज्ञान में लेते हुये विधायक सुमित हृदयेश ने आज महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बेस हॉस्पिटल का निरीक्षण कर मरीजों के हाल जाने।

डायलेसिस वार्ड सहित सभी वार्डो का गहनता संग निरीक्षण करने के साथ-साथ भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा तीमारदारों से हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं और कमियों की जानकारी लेने के उपरांत सुमित हृदयेश ने ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी और फार्मेसी का भी निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने सी.एम.एस. डॉ. ह्यांकी से बात की और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देशित करने के साथ सुमित हृदयेश ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सुखी जीवन का आधार है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। हल्द्वानी के अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने लिये वे हर संभव कार्य करेंगे। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महानगर सचिव कौशलेंद्र भट्ट सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More