स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और गैस किल्लत पर सदन में गरजे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, आयुष्मान योजना की खामियों और एलपीजी गैस की किल्लत का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। 
 
उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे कई लोगों की जान तक चली जा रही है। अल्मोड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. श्रीमती बिष्ट के असमय निधन का जिक्र करते हुए कहा कि उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध न होना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की।
 
सदन में सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में प्रस्तावित कैथ लैब के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा सत्रों में विभागीय मंत्री द्वारा कैथ लैब जल्द स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड के तहत इलाज न मिलने की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि यह पेंशनभोगियों के साथ अन्याय है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज से पहले विभिन्न जांचों के नाम पर गरीब मरीजों से पैसे वसूले जाने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और मांग की कि योजना के अंतर्गत सभी जरूरी जांचें भी पूरी तरह निशुल्क कराई जाएं।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी में फॉरेन लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की मांग भी सदन में रखी, ताकि प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इस दौरान एलपीजी गैस की किल्लत का मुद्दा भी सदन में उठा। इस विषय को लेकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन में धरना देते हुए सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की। हृदयेश ने कहा कि महंगाई और आवश्यक सेवाओं की कमी से आम जनता पहले ही परेशान है, ऐसे में गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार से गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Deteriorating Health Services and Gas Shortage Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani MLA Sumit Hridayesh Roars in the House Over the Dire State of Health Services and Gas Shortage Haldwani MLA Sumit Hridayesh Speaks in the House Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज सदन में बोले हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और गैस किल्लत हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More