हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, मुख्यमंत्री से आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद की करी अपील  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां काठगोदाम स्थित ठोकर के पास गौला नदी के उफान पर आने के चलते भू कटाव से दो मकान गौला नदी में समा गए। कई अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं। जिनमें रहने वाले लोगों को घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
 
आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए प्रभावित लोगो ने मुलाकात कर मौके से तत्काल तहसीलदार को फोन कर प्रभावितों की हर संभव मदद किए जाने के निर्देश दिए हैं। कई लोगों के मकान में नहर का पानी भी घुस गया था। ऐसे में उनका प्रति व्यक्ति 5 हजार मुआवजा देने के निर्देश विधायक ने तहसीलदार को दिए। उन्होंने कहा आपदा में सरकार द्वारा दिए जाने वाली मदद काफी कम है। पूर्व में भी काठगोदाम क्षेत्र में आपदा आई थी, जिसमें उनके द्वारा भी व्यक्तिगत तौर पर मदद की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन आपदा को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में प्रभावितों की मदद कैसे होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद किए जाने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा यदि प्रशासन आपदा को लेकर गंभीर होता तो और उसकी तैयारी पहले से होती एवं स्टेडियम में भू कटाव, गौला पुल का क्षतिग्रस्त होना अगर समय से आपदा प्रबंधन का कार्य हो जाता तो काठगोदाम और उसके आसपास नुकसान नहीं होता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: appealed to the Chief Minister for all possible help to the disaster affected appealed to the Chief Minister for all possible help to the disaster affected. made an appeal Haldwani MLA Sumit Hridayesh visited the affected area Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More