बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को  होने वाली सुनवाई को लेकर हल्द्वानी पुलिस अलर्ट मोड पर, 23 से बढ़ेगी सुरक्षा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई को लेकर अलर्ट मोड में आया पुलिस प्रशासन ने 23 फरवरी से ही क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा इलाके में ड्रोन से निगरानी की जाएगी, जबकि 31 हिस्ट्रीशीटरों की जल्द परेड भी कराई जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा कांड में जमानत पर छूटे लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही बीते एक वर्ष में मारपीट, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने वाले व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

बताते चलें कि बहुचर्चित रेलवे अतिक्रमण मामले में रेलवे ने रेलसेवा विस्तार के लिए करीब 31 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई है। रेलवे का दावा है कि उसकी भूमि पर लगभग 4365 मकान अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं। इस मामले में पहले 10 दिसंबर और 16 दिसंबर को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आगे की तारीख निर्धारित कर दी थी। अब 24 फरवरी को इस पर सुनवाई होनी है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया रमजान से पहले आयोजित पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। कहा कि धर्मगुरु लोगों को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करेंगे। इस बार क्षेत्र में फ्लैग मार्च नहीं निकाला जाएगा, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। साथ ही बनभूलपुरा कांड में छूटे लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लिए निर्णय के अनुसार अब केवल बनभूलपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे हल्द्वानी शहर में रात 11 बजे के बाद दुकानें, मेडिकल स्टोर, चाय की दुकानें और पान के खोखे बंद रहेंगे। रात 11 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस सख्ती करेगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura Railway Land Case Haldwani news Haldwani police are on high alert ahead of the Supreme Court hearing on the Banbhulpura railway land dispute on February 24th. Security will be increased from the 23rd Haldwani Police on alert mode Supreme Court hearing to be held on February 24 uttarakhand news will increase security from 23rd अलर्ट मोड पर आई हल्द्वानी पुलिस 23 से बढ़ायेगी सुरक्षा उत्तराखण्ड न्यूज बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को  होने वाली सुनवाई हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More