हल्द्वानी निवासी ब्यक्ति की कार गिरी नदी में, पति-पत्नी हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।भीमताल से सुंदरखाल जा रहे हल्द्वानी निवासी की कार पदमपुरी के पास अनियंत्रित होकर रोड से 200 मीटर नीचे नदी में गिरी। कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे कि पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और कार दुर्घटना में घायल दोनों दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन नाबालिग बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani resident's car fell into river husband and wife injured nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी चैक के माध्यम से 13 करोड़ 50 लाख रुपए के सरकारी धन के गबन के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सरकारी धन/जनता की गाड़ी कमाई के 13 करोड़ 50 लाख रुपए के सरकारी धन को फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर गबन करने वाले दो आरोपियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

महिलाओं ने किया पुलिस चौकी का घिराव, कहा दुरस्त करें लॉ एंड ऑर्डर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता      हल्दूचौड़। यहां आज बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने पुलिस चौकी का घिराव करते हुए बीते सोमवार को महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना पर आक्रोश व्यक्ति करते हुए कहा कि पुलिस अब तक घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार […]

Read More
उत्तराखण्ड

चोरों ने ज्वैलरी शॉप में धावा बोल किया माल पर हाथ साफ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। यहां थाना क्षेत्र के बैलपड़ाव में चोरों ने ज्वैलरी शॉप में धावा बोलकर माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।      जानकारी के अनुसार यह घटना […]

Read More