लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

पदयात्रा लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर हाइडिल चौक और ठंडी सड़क मार्ग से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, युवा और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में निर्मित “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” आज भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर (डब्बू) ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में अद्वितीय योगदान रहा है।वे सच्चे अर्थों में लौह पुरुष थे, जिनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों आंचल कला केंद्र, जन जागृति कला समिति और दिव्य ज्योति कला केंद्र ने देशभक्ति और सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कई विद्यालयों के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

कार्यक्रम में लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगरआयुक्त परितोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Patel District level foot march was organised District level foot march was organised on the 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Patel Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More