कशिश हत्याकांड! हल्द्वानी की जनता उतरी सड़क पर, करी आरोपी को फांसी देने की मांग

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। साल 2014 के बहुचर्चित कशिश हत्याकांड मामले में आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से बरी किए जाने के बाद शहर में आक्रोश फूट पड़ा है। गुरुवार को सैकड़ों लोग बुद्ध पार्क से सड़कों पर उतरे और आरोपी को फांसी देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला है और जब तक आरोपी को फांसी नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, लोक कलाकार श्वेता माहरा और कई सामाजिक, राजनीतिक व छात्र संगठनों का समर्थन मिला है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

गौरतलब है कि 20 नवंबर 2014 को पिथौरागढ़ निवासी मासूम कशिश हल्द्वानी में एक शादी समारोह के दौरान लापता हो गई थी। छह दिन बाद उसका शव गौला नदी से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी अख्तर अली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मार्च 2016 में स्पेशल कोर्ट ने अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे 2019 में हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। फैसले के बाद से पूरे उत्तराखंड के लोगों में गुस्सा है। बहरहाल धामी सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का निर्णय लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: demanded hanging of the accused Haldwani news Kashish murder case People of Haldwani came out on the streets People of Haldwani came out on the streets over the Kashish murder case uttarakhand news आरोपी को फांसी चढ़ाने की मांग उत्तराखण्ड न्यूज कशिश हत्याकांड हल्द्वानी की जनता सड़क पर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More