रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने नेशनल हाइवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर तमंचों के बल पर सेल्समैन से 80 हजार रुपये की लूट की। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी के कैद हो गई। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रोड पर मां फ्यूल्स के नाम से नगर के इस्लाम कुरैशी का पेट्रोल पंप है। यह पंप दो महीने पहले ही खुला है। देर रात रात लगभग 11:30 बजे जब सेल्समेन ओवैस और अजय ड्यूटी पर थे तो दो बाइकों पर तीन-तीन बदमाश हथियारों समेत पंप पर आए। एक-एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर सेल्समैनों को कब्जे में ले लिया और 80 हजार रुपये लूटकर रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कुछ नहीं पता चला। पुलिस के अनुसार घटना खुलासे के लिए के लिए दो टीमें बनाई गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]