मातम में बदली खुशी, दूल्हे समेत नौ लोगो की नदी में गिरने से मौत

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


जयपुर। राजस्थान में कोटा में बारात की कार के नदी में गिर जाने से दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी और नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन की तरफ जा रही थी। कार के अंदर 9 लोग सवार थे। साथ में बारातियों से भरी एक बस भी चल रही थी। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि बस आगे निकल चुकी थी और कार पीछे से रास्ता भटक गई। इस दौरान कार नयापुरा चंबल नदी की छोटी पुलिया से होकर गुजर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से नीचे नदी में गिर गई।


कार में दूल्हा जिसका नाम अविनाश बताया गया है एवं कुछ लोग चौथ का बरवाड़ा और कुछ लोग जयपुर के शामिल थे। हालांकि पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं मौके पर कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इस हादसे के बारे में सुना वह तुरंत ही कार सवार लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं कोटा दौरे पर मौजूद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी संवेदना प्रकट कर प्रशासन को हादसे में त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More