हरिद्वार पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान बांग्लादेशी महिला को बेटे और भारतीय मूल के पति के साथ दबोचा

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने रोड़ीबेल वाला क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रह रही बांग्लादेशी महिला को बेटे और भारतीय मूल के पति के साथ दबोचा है। पुलिस ने महिला के पास से आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल आदि बरामद किया है। पुलिस बांग्लादेशी महिला समेत पति के खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाही अमल में ला रही है।

 
जानकारी देते हुए रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि व अपराधियों की धर पकड के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने रोड़ीबेला वाला क्षेत्र में झोपड़ी डाल कर रह रही बांग्लादेशी महिला को 05 साल के बेटे और भारतीय मूल के पति के साथ दबोचा है। उन्होंने बताया कि महिला के पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड और पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किये है। पुलिस ने जब महिला के मोबाइल को खंगाला तो जानकारी सामने आई कि महिला लगातार अपने भाई और पिता जोकि बांग्लादेश में रह रहे हैं उनके सम्पर्क में थी। बताया कि बांग्लादेशी महिला 10 साल पूर्व बांग्लादेश सेभाग कर भारत पहुंची थी। जिसने बरेली की पीलीभीत के भारतीय मूल के व्यक्ति से शादी की थी। जिसके बाद भारतीय मूल के पति ने बांग्लादेश महिला रूबिना का रूबि देवी के नाम से आधार कार्ड और पेन कार्ड तैयार कराया गया था। जिसके बाद से बांग्लादेशी महिला अपने पति के साथ लम्बे समय से हरिद्वार में अवैध रूप से रह रही थी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी महिला और उसके पति के खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बांग्लादेशी महिला का आधार कार्ड व पेन कार्ड कहा से और किस आधार पर बनवाया गया था।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bangladeshi woman caught with her son and husband of Indian origin During the verification campaign haridwar news Haridwar police caught a Bangladeshi woman with her son and husband of Indian origin Haridwar Police's verification campaign uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बांग्लादेशी महिला को बेटे और भारतीय मूल के पति के साथ पकड़ा हरिद्वार न्यूज हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More