हेड मास्टर पर स्कूल के बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाने और  स्कूल व शौचालयों की सफाई लिए मजबूर करने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहांडोईवाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में छात्रों ने स्कूल में जबरन नमाज पढ़वाने और बाल श्रम कराए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है और मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) देहरादून को पत्र लिखकर 20 अप्रैल तक पूरी कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

आयोग के अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने पत्र में बताया कि कक्षा 8 के छात्रों ने शिकायत की है कि स्कूल के हेड मास्टर उन्हें धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करते हैं। इसके अलावा, बच्चों से स्कूल और शौचालयों की सफाई कराई जाती है और पिछले कई वर्षों से विद्यालय में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आयोग की टीम स्वयं स्कूल का निरीक्षण भी करेगी।

शिक्षार्थियों के पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक बच्चों को जबरन धार्मिक क्रियाओं में शामिल कराते हैं और उन्हें सफाई जैसे कार्य कराए जाते हैं, जो बाल श्रम की श्रेणी में आते हैं और बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार त्वरित और सख्त कार्रवाई करें। पत्र की प्रति खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला को भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Allegations Leveled Against Headmaster Dehradun/Doiwala News Headmaster Accused of Forcing School Children to Perform Namaz and Clean School Premises and Toilets uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून/डोईवाला न्यूज स्कूल के बच्चों से जबरन नमाज पढ़वाने का हेड मास्टर पर आरोप स्कूल व शौचालयों की सफाई लिए मजबूर करने का आरोप हेड मास्टर पर लगा आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More