राज्य के मैदानी इलाको में आज भी तापमान 41 डिग्री से अधिक रहने की संभावना के साथ लू चलने की चेतावनी जारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को तापमान 40 पार हो गया, वहीं हल्द्वानी में तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में 29.1 और टिहरी में 29.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार (आज) भी  पारा 41डिग्री से अधिक रहने की संभावना के साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट रहने और लू चलने की संभावना जताई थी। यह सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेंटीग्रेट अधिक है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज बृहस्पतिवार को देहरादून का पारा 41 या इसके पार भी जा सकता है। इसके अलावा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

देहरादून प्रशासन ने भी आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स आदि की सप्लाई लगातार जारी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। उत्तराखंड में आगामी सात दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A heatwave warning has been issued for the plains of the state dehradun news uttarakhand news Weather Update: Temperatures likely to exceed 41 degrees again today; heatwave warning issued with temperatures expected to remain above 41 degrees today as well उत्तराखण्ड न्यूज तापमान आज भी 41 डिग्री से अधिक रहने की संभावना देहरादून न्यूज मौसम की जानकारी लू चलने की चेतावनी जारी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More