खबर सच है संवाददाता
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़कोट के पास धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से यहां दर्जनों घर बह गए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।
जानकारी के अनुसार धराली बाजार में कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है जिससे भारी नुकसान हुआ है। समीपवर्ती हर्षिल से सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल की टीमें प्रभावित क्षेत्र के लिये रवाना की गयी हैं। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। इससे पहले आज सुबह ही उत्तरकाशी जिले के ही बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी बारिश के बाद कुड गदेरे में आयी बाढ में करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गयी। 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, कुछ मजदूर दबे भी हो सकते हैं। स्थानीय का कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है।
आर्मी हर्षिल/पुलिस/Sdrf टीम भटवाड़ी/ PWD भटवाड़ी घटना स्थल पर मोजूद है, NDRF टीम को रवाना किया गया है।जिलाधिकारी उत्तरकाशी/उप जिलाधिकारी भटवाड़ी/ राजस्व टीम भटवाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना है।




