विधी-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हेमकुंड साहिब के कपाट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

जोशीमठ। हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंचप्यारों की अगुवाई और सिख रेजिमेंट की बैंड की धुनों के साथ करीब 2000 श्रद्धालु यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया के लिए रवाना हुए थे।

 

 

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह और बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जत्थे को रवाना किया जो अपराह्न तीन बजे घांघरिया पहुंचा था। इसके बाद 25 मई को सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि-विधान से खोल दिए गए। शुक्रवार को सुबह छह बजे से गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ, अरदास, सबद कीर्तन और अखंड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, शनिवार को घांघरिया से सुबह करीब नौ बजे श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। उसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को विजिलेंस ने दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

 

 

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hemkund Sahib Hemkund Sahib's doors opened for devotees with rituals Joshimath news uttarakhand news खबर सच है संवाददाता

More Stories

उत्तराखण्ड

सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार (आज) सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार द्वारा आमजनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।    इस टम्टा ने कहा […]

Read More
उत्तराखण्ड

विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता को विजिलेंस ने दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।   विजिलेंस के अनुसार शुक्रवार (आज) 20 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर २ हल्द्वानी नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटे वाहनों के लिए खुला टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    चम्पावत। नेशनल हाइवे पर स्वाला के समीप कल रात आए मलवे को हटा लिया गया है। सुबह से ही मलवा हटाने का कार्य शुरू हो गया था। कल रात में बड़े बड़े पत्थर भी आए थे। मलवा हटाए जाने के बाद छोटे वाहनों […]

Read More