हाईकोर्ट ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नीति का ब्यौरा देने के राज्य सरकार को दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उच्च न्यायालय नैनीताल ने मानसिक दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए किए गए प्रयासों एवं इस संबंध में की गई कार्यवाही का ब्यौरा देने के निर्देश राज्य सरकार को दिए। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्ष 2018 में परित कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उठाए गए कदमों की जानकारी भी देने को कहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

रामनगर में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के विद्यालय यू एस आर इंदू समिति में उत्पीड़न की दो वर्ष पुरानी घटना के संदर्भ में दायर जनहित याचिका पर खंडपीठ ने निर्देश दिए। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने हल्द्वानी की रोशनी समिति की जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि कोर्ट में शुक्रवार को याचिका की सुनवाई हुई है। याचिका में कहा गया था की रामनगर के दिव्यांग विद्यालय यू एस आर में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का उत्पीड़न किया गया। तब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High Court directed the state government to give details of the policy made for the rehabilitation of mentally handicapped children High court news nainital news rehabilitation policy of mentally handicapped children Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More