हाईकोर्ट ने चावल खरीद में 600 करोड़ रुपये के घोटाले में राज्य सरकार, खाद्य सचिव, डीएम ऊधमसिंह नगर को तीन हफ्ते में जवाब पेश करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2015 से 2017 के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा चावल खरीद में 600 करोड़ रुपये के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले में सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार, खाद्य सचिव, डीएम ऊधमसिंह नगर सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर नियत की है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

मामले के अनुसार, गरुड़ रीठा निवासी गोपाल वनवासी ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि वर्ष 2020 में कई दैनिक समाचार पत्रों ने यह चावल घोटाला जनता के सामने लाया था। उन्होंने इसकी सूचना आरटीआई में खाद्य विभाग से मांगी। परन्तु विभाग ने उन्हें इसकी सूचना उपलब्ध नहीं कराई। सूचना उपलब्ध न कराने पर उन्होंने विभाग के प्रथम सूचना अपीलीय अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी कोई जवाब नहीं मिलने पर द्वितीय सूचना अपीलीय अधिकारी राज्य सूचना आयोग में प्रार्थना पत्र दिया। राज्य सूचना आयोग ने अपील को निस्तारित करते हुए राज्य सरकार एवं खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि मांगी गई सूचना उपलब्ध कराई जाए। सूचना प्राप्त होने के बाद उनकी शिकायत पर वर्ष 2020 में एसआईटी ने मामले की जांच की। इस जांच में घोटाले की पुष्टि हुई है, लेकिन राज्य सरकार ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM Udham Singh Nagar to submit reply within three weeks in Rs 600 crore scam in rice procurement Food Secretary High Court directs State Government High court news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More