सितारगंज सेंट्रल जेल में बंद कैदी से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने डिप्टी जेलर एवं कांस्टेबल के निलंबन के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
नैनीताल/सितारगंज। हाईकोर्ट ने सितारगंज सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट में बंद कैदी से मारपीट के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट का संज्ञान लिया। कोर्ट ने डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसमें शामिल अन्य लोगों के नाम कोर्ट में पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
 
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने कहा कि जेलों में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, जो नियमों के खिलाफ हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने 11 जुलाई को जेल का निरीक्षण किया। 14 जुलाई को पेश रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि कैदी सुभान ने उन्हें बताया कि 28 जून को डिप्टी जेलर, कांस्टेबल आदि ने उसके साथ मारपीट की है। इसमें अनिल यादव और सुनील शर्मा का नाम सामने आया है। निरीक्षण में कैदी के शरीर पर कई घाव मिले थे। जेल प्रशासन ने सुभान को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसकी चोट को देखा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case of assault on a prisoner lodged in Sitarganj Central Jail High court news In the case of assault on a prisoner lodged in Sitarganj Central Jail Nainital / Sitarganj News Sitarganj Central Jail the High Court ordered the suspension of the Deputy Jailer and Constable uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल/सितारगंज न्यूज बंद कैदी से मारपीट का मामला सितारगंज सेंट्रल जेल हाईकोर्ट ने डिप्टी जेलर एवं कांस्टेबल के निलंबन के दिए आदेश हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक […]

Read More