एफआईआर सार्वजनिक पोर्टल बंद होने पर हाईकोर्ट सख्त, 23 सितंबर को होगा तकनीकी डेमो 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल।उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुकदमों की एफआईआर से जुड़ा सार्वजनिक पोर्टल बंद किए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य पुलिस से पूछा कि मुकदमे दर्ज होने के बाद उनकी जानकारी सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

मामले में हरिद्वार की नेशनल पब्लिक ट्रस्ट की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में लंबे समय से बंद पड़े सार्वजनिक पोर्टल को दोबारा शुरू करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पोर्टल बंद होने के कारण आम लोगों और वकीलों को दर्ज मुकदमों की जानकारी हासिल करने में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 6 पर कार्रवाई के साथ 30 हजार का जुर्माना

सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी जानकारी सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित पक्ष और उनके अधिवक्ता आसानी से मुकदमे की जानकारी हासिल कर सकें। वहीं, उत्तराखंड में पोर्टल बंद होने के बाद शिकायतकर्ताओं को ओटीपी के माध्यम से जानकारी दिए जाने की व्यवस्था का मुद्दा भी अदालत के सामने उठा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर शिकंजा, काठगोदाम में 1.155 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार 

राज्य पुलिस की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि पोर्टल से जुड़ी पुरानी तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है। अब आम लोग सिटीजन पोर्टल और देवभूमि मोबाइल ऐप के माध्यम से एफआईआर डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दावा किया कि उन्होंने बुधवार सुबह मोबाइल ऐप में लॉग इन करने का प्रयास किया, लेकिन एप्लीकेशन काम नहीं कर रही थी। इस पर अदालत ने पुलिस के दावे की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए तकनीकी प्रदर्शन कराने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 23 सितंबर को एक तकनीकी विशेषज्ञ को अदालत में पेश किया जाए। विशेषज्ञ लाइव डेमो के जरिए यह दिखाएगा कि सिटीजन पोर्टल अथवा संबंधित एप्लीकेशन किस तरह काम कर रही है और आम नागरिक एफआईआर डाउनलोड कर पा रहे हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा किनारे मिले दो मासूमों के शव, सवालों में मां की ममता और इंसानियत 

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पोर्टल को निर्धारित तरीके से जल्द सुचारू नहीं किया गया तो अगली सुनवाई में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना पड़ सकता है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 23 सितंबर Devbhoomi News FIR public portal shut down High court news High Court stern over closure of public FIR portal; technical demo scheduled for September 23 High Court takes a strict stance Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad September 23 technical demo uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एफआईआर सार्वजनिक पोर्टल बंद तकनीकी डेमो नैनीताल न्यूज हाईकोर्ट न्यूज हाईकोर्ट सख्त

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा में टीम का विस्तार : विभिन्न प्रकोष्ठों में नए सह-संयोजकों की नियुक्ति 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार करते हुए नए सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ IPS अधिकारी के निधन पर DGP उत्तराखंड सहित SSP NAINITAL ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं एसएसपी नैनीताल ने असम- मेघालय कैडर के वर्ष 1959 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी एवं असम के पूर्व DGP बी.डी. खर्कवाल के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त कर पुलिस एवं प्रशासनिक जगत के लिए एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

चार साल बाद भी सवाल कायम, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को कब मिलेगा न्याय, सरकार जवाब दे : सुमित हृदयेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से हल्द्वानी […]

Read More