‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत 23 गांवों में गड़बड़ी व धन गबन याचिका पर हाईकोर्ट ने पूर्व आदेश को रखा बरकरार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल/टिहरी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने जल जीवन मिशन के तहत टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील के 23 गांवों में हुई कथित गड़बड़ियों व धन गबन से जुड़े मामले पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पेयजल लाइनों का कार्य करने वाले दोषी ठेकेदारों को भुगतान रोकने के पूर्व आदेश को बरकरार रखा है।साथ ही राज्यसरकार और पेयजल निगम को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। अदालत ने अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

याचिकाकर्ता प्रतापनगर तहसील के भेलुंटा गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत गांवों में बिछाई गई पेयजल लाइनों का काम केवल कागजों पर पूरा दिखाया गया। जिन पाइपों को ढाई फीट जमीन के भीतर डाला जाना था, उन्हें ठेकेदारों ने जमीन की सतह पर, यहां तक कि पेड़ों और खुली जमीन के ऊपर ही लगा दिया।जबकि टेंडर की शर्तों में स्पष्ट रूप से पाइपलाइन को निर्धारित गहराई में बिछाना अनिवार्य था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

याचिका में कहा गया कि पेयजल निगम, ठेकेदारों और कार्यदायी संस्था ने इन मानकों का पालन नहीं किया और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।परिणामस्वरूप आपदा के समय कई गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। याचिकाकर्ता ने पूरे प्रकरण की जांच और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

कुछ गांवों में पाइप खुले में डाले गए, जबकि कई स्थानों पर वे निर्धारित गहराई से काफी कम पाए गए। अधिशासी अभियंता ने भी भेलुंटा, देवल, खेतगांव, खोलगढ़ सहित कई गांवों में अनियमितताओं की पुष्टि की है। सरकारी पक्ष ने भी गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों में मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिला है, वहां संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Tap Water to Every Home' scheme ‘हर घर नल से जल’ योजना High court news irregularities and embezzlement of funds in 23 villages under the scheme Nainital/Tehri News The High Court upheld its previous order on a petition The High Court upheld its previous order on a petition alleging irregularities and embezzlement of funds in 23 villages under the 'Tap Water to Every Home' scheme uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल/टिहरी न्यूज याचिका पर हाईकोर्ट का पूर्व आदेश बरकरार योजना के तहत 23 गांवों में गड़बड़ी व धन गबन मामला हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More