तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, मासूम सहित दंपत्ती की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में मासूम के अलावा दंपत्ती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य बच्ची घायल हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। यह हादसा मंगलवार की प्रातः का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियों भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया  कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news couple including innocent died High speed tractor trolley trampled bike riders rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More