हल्द्वानी। यूपी के रामपुर जनपद के अजीमनगर के रहने वाले बुग्गी चालक की यहां तीनपानी इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई।वह अपनी सजी बुग्गी पर दुल्हा लेने जा रहे थे। बैंक्वेट हॉल के पास ही लालकुआं की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी शाहिद उम्र 55 वर्ष घोड़ा बुग्गी चलाते थे। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले ही वह रामपुर से हल्द्वानी आए और बनभूलपुरा क्षेत्र के एक बागीचा में रहने लगे। वह शादियों में बुग्गी की बुकिंग लेते थे। शनिवार को भी बैंड संचालक ने बुग्गी बुक कराई थी। शाहिद तीनपानी के पास मिलन बैंक्वेटहाल के पास पहुंचे। वहां से वह दुल्हा लेने के लिए जाने लगे। वह बैंक्वेट हॉल के नजदीक बुग्गी सड़क पर मोड़ रहे थे तभी ट्रक ने उनकी बुग्गी को टक्कर मार दी। शाहिद उछलकर गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौजूद लोगों ने घायल शाहिद को एसटीएच में भर्ती कराया। रात में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिये ट्रक चालक के पहचान की कोशिश में जुटी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]