फैशन शो ऑडिशन के दौरान हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। यहां देहरादून रोड स्थित एक होटल में दिवाली मेले के तहत आयोजित फैशन शो ऑडिशन के दौरान बड़ा विरोध एवं अफरा-तफरी मच गई।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थनगरी ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित एक होटल में दिवाली मेले के तहत फैशन शो का ऑडिशनrr किया गया था। जिसमें युवतियां वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर रही थीं और मंच पर मॉडल्स अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान हिंदू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने फैशन शो को भारतीय संस्कृति व परंपराओं के खिलाफ बताते हुए आयोजन को तत्काल रोकने की मांग कर विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों द्वारा पुलिस को सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

हिंदू रक्षा संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि ऋषिकेश धार्मिक नगरी है, जहां इस तरह के फैशन शो, विशेष रूप से छोटे कपड़ों में रैंप वॉक, हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आयोजकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

दूसरी ओर आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने विरोध को पूरी तरह अनुचित बताते हुए कहा कि कार्यक्रम गरिमा और मर्यादा के साथ आयोजित किया जा रहा था, और इसमें किसी भी प्रकार की अशोभनीयता नहीं थी।

इसी तरह की एक अन्य घटना में ‘मिस ऋषिकेश’ प्रतियोगिता के ऑडिशन को लेकर भी विवाद हुआ। एक अन्य होटल में चल रहे इस ऑडिशन के दौरान हिंदू शक्तिसंगठन के अध्यक्ष राजू भटनागर ने पहुंचकर ऑडिशन रोकने की मांग की और वहां मौजूद युवतियों को घर जाने की सलाह दी। इस पर आयोजकों और प्रतिभागियों ने आपत्ति जताई। प्रतिभागी युवतियों का कहना था कि जब उनके परिवार को कार्यक्रम से कोई आपत्ति नहीं है, तो बाहरी लोगों को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। बहरहाल पुलिस की मध्यस्तथा के बाद स्थिति सामान्य हो गई। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fashion show auditions Hindu Raksha Sangthan workers Hindu Raksha Sangthan workers protested during fashion show auditions protest against fashion show auditions rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज फैशन शो ऑडिशन फैशन शो ऑडिशन का विरोध प्रदर्शन हिंदू रक्षा संगठन कार्यकर्ता

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More