मकान में चर्च बनाकर सामूहिक प्रार्थना पर हिंदू संगठन ने किया हंगामा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां एक मकान में चर्च बनाकर सामूहिक प्रार्थना करने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन ने हंगामा कर दिया। लोगों ने बिना अनुमति चर्च चलाने और धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सामूहिक प्रार्थना कर रहे लोगों से उनकी नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चर्च को बंद कराकर अनुमति लाने की बात कही। पुलिस ने चर्च के पास्टर का शांतिभंग में चालान भी करा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेेरा में एक मकान में चर्च बनाकर कुछ लोग सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे। इसे लेकर जुलाई माह में स्थानीय लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस और प्रशासन ने चर्च चलाने वालों से अनुमति मांगी थी लेकिन वह कोई अनुमति नहीं दिखा पाए थे। रविवार को कुछ लोग चर्च पहुंचे और ताला खोलकर सामूहिक प्रार्थना करने लगे। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की इसकी भनक लग गई। इस पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसे लेकर उनकी चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों से उनकी नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चर्च चलाने वालों को अनुमति लाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति के चर्च चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hindu organization created a ruckus on mass prayer by building a church in the house rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More