एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, नए रेट्स आज से लागू   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

दिल्ली।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम जनता को एक बड़ा झटका लगा है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 1 मई 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं।

इस बार बढ़ोतरी मुख्य रूप से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। कंपनियों ने इसकी कीमत में लगभग 993 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

राजधानी नई दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2078 रुपये से बढ़कर 3071 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये से बढ़कर 3024 रुपये पहुंच गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर 2208 रुपये से बढ़कर 3202 रुपये का हो गया है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2246.50 रुपये से बढ़कर 3237 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

अन्य शहरों की बात करें तो पटना में यह सिलेंडर 3361 रुपये, लखनऊ में 3194 रुपये और जयपुर में 3099 रुपये में मिल रहा है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम शहरों के अनुसार पहले जैसे ही बने हुए हैं।

इसके साथ ही, गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक नया नियम भी लागू किया गया है। अब सिलेंडर की होम डिलीवरी के समय उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दिखाने के बाद ही डिलीवरी पूरी की जाएगी।सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के जरिए कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

इतना ही नहीं, 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।इसमें करीब 261रुपये की बढ़ोतरी हुई है,जिसके बाद इसकी कीमत 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गई है। कुल मिलाकर, कमर्शियल और छोटे सिलेंडरों की कीमतों में इस बड़ी बढ़ोतरी ने आम लोगों और खासकर छोटे व्यवसायों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: government oil companies have increased the prices of LPG gas cylinders new rates are applicable from today the prices of LPG gas cylinders have increased from today There has been a huge increase in the prices of LPG gas cylinders आज से बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम सरकारी तेल कंपनियों ने बढ़ाये एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More