देर शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पिथौरागढ़ के बजेटी निवासी योगेश कुमार पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी निधि के साथ एसयूवी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। मटेला बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।आस-पास मौजूद लोगों से प्राप्त सूचना पर घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद खाई से दोनों के शवों को सड़क तक लाया गया। अंधेरे के चलते टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

बताया जा रहा है कि योगेश कुमार (38) अपनी पत्नी निधि (34) के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। शाम को दोनों अपनी कार से पिथौरागढ़ को आ रहे थे। इसी दौरान शहीद द्वार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। दंपति की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a car met with an accident and fell into a deep ditch A husband and wife died when their car crashed and fell into a deep ditch late in the evening Accident news killing a husband and wife travelling in the car Late in the evening pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की हुई देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी गहरी खाई में पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More