आशिक मिजाजी का विरोध करने पर पति ने की पत्नी और सास की पाटल से हत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना उसकी पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए अपनी पत्नी और सास की पाटल से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारोपी ने इस हत्याकांड की सूचना अमरोहा निवासी बहन को दी, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डबल मर्डर की सूचना फैलते ही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुए के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरों का नजारा देखा तो हक्की-बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में निशू (35 पत्नी सोनू वर्ष) तो दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर मृतका निशू के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी वहां आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

जानकारी देते हुए मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी (55 वर्ष) की पाटल से वार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। हत्यारे ने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

वहीं, मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी। सोनू ने दोनों को बारी-बारी से काट डाला। दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को निर्देश दिए। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news jaspur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More