रुद्रपुर। तेलंगाना में करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में लगे महिला समेत तीन शातिर बदमाशों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत का चोरी किया गया सोना बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को सूचना दी थी कि सोना चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी नेपाल भागने के लिए उत्तराखंड की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मोर्चा संभाला और एसओजी टीम के साथ यूपी के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र में पहुंच गए।
पुलिस ने रोडवेज बसों की निगरानी शुरू की और संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया। इसी दौरान एक रोडवेज बस में सवार महिला समेत तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नेपाल के जिला कैलाली मोतीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला बताया और नेपाल के अच्छा राज्य मंगलसेन निवासी कल्पना बताया। बताया जा रहा है कि कल्पना, कमल की साली है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]