देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रोद्योगिकीविश्वविद्यालय परिसर संस्थान महिला प्रोद्योगिकी संस्थान देहरादून की आईईईई डब्ल्यूआईटी स्टूडेंट ब्रांच को, आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा वर्ष 2024 का श्रेष्ट स्टूडेंट ब्रांच का पुरस्कार प्रदान किया है।आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा दिनांक 12-01-2025 को एजीएम बैठक में विभिन वर्गो मे सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली स्टूडेंट ब्रांच/सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किये गये। उक्त समारोह का आयोजन “होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, आगरा,यूपी में किया गया।” संस्थान की ओर से आईईईई डब्ल्यूआईटी स्टूडेंट ब्रांच के काउंसलर कृष्ण चंद्र मिश्रा, सहायक प्राध्यापक द्वारा समारोह में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त किया।
संस्थान निदेशक प्रो.(डॉ)मनोज कुमार पांडा द्वारा आईईईई डब्ल्यूआईटी स्टूडेंट ब्रांच की सभी छात्राओ व काउंसलर को पुरस्कार प्राप्त करने के लिये बधाई दी। काउंसलर कृष्ण चंद्र मिश्रा द्वारा प्राप्त पुरस्कार का श्रेय आईईईई डब्ल्यूआईटी स्टूडेंट ब्रांच की सभी छात्राओ जैसे जेसिका बार्नेवाला, शिवानी धोनी, भाविका भट्ट, अदिति चंद, प्रियांशी काराकोटी, यशी द्विवेदी आदि को दिया।संस्थान में आईईईई के सभी कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट ब्रांच अध्यक्ष जेसिका बार्नेवाला और आईईईई WIE अध्यक्ष भाविका भट्ट की देख-रेख में सभी छात्रा सदस्यों के सामुहिक सहयोग से सफ़लतापूर्वक वर्ष भर किया गया था, जिसमें प्रमुख आयोजन आईईईई दिवस 2024 व महिला दिवस का आयोजन था। आईईईई दुनिया का सबसे बड़ा तकनीकी पेशेवर संगठन है जो मानवता के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। उक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी टेक्निकल और प्रोफेशनल कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुरस्कार आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो.योगेश सिंह चौहान, पुरस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार सिंह, डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ. राघवेन्द्र कुमार चौधरी, प्रो.अवधेश कुमार, प्रो.मोहम्मद रिहान, प्रो.आर.के.सिंह, डॉ.वरुण कक्कड़ व सभी कार्यकारी सदस्यों की उपस्थित में प्रदान किये गये और कार्यक्रम मे विशेष उपस्थिती प्रो.एस एन सिंह, आईआईटी कानपुर (वर्तमान में निदेशक एबीवीआईआई आईटीएम, ग्वालियर) व प्रो.जे रामकुमार, आईआईटी कानपुर की रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]