खनन में हुआ घाटा हुआ तो पकड़ लिया चरस तस्करी का काम, पुलिस ने किया चरस के साथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। पुलभट्टा थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 किलो चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई चरस की कीमत 2 करोड़ आंकी गई है। पुलिस की इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को सात हजार का नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान बैगुल नदी पुल तिराहा चौकी बरा क्षेत्र में नानकमत्ता के मेजर सिंह और छिन्दर सिंह से अपने साथी जयप्रकाश के दिलवाने पर लेकर आ रहे पांच किलो से अधिक चरस के साथ दो सगे भाइयों नरेन्द्र सिंह कोरंगा व विरेन्द्र सिंह कोरंगा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5.053 किलोग्राम चरस व 2 मोबाइल फोन और एक इलैक्ट्रोनिक तराजू 3000 रुपये नकद समेत एक बुलट मोटर साइकिल UK04AG 5773 को बरामद किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग खनन का काम करते है खनन के घाटा हो जाने के कारण हम लोग ड्रग्स का कारोबार करने लगे। उकरौली नदी सितारगंज में खनन के काम के दौरान हमारी जान पहचान नानकमत्ता टुकडी निवासी मेजर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र मूला सिंह नि. टुकडी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर और छिन्दर सिंह पुत्र मेर सिंह नि. गुरुद्वारे के पास टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर से हुई। यह दोनों लोग चम्पावत गनियारो से चरस लाकर नानकमत्ता, खटीमा, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्रों चरस की सप्लाई करते थे। हमारे गांव के ही शिवपुरी न. 6 बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल के जयप्रकाश ने इन दोनों से हमें चरस दिलवाई थी और हम अपनी बुलट मोटर साइकिल न. UK04AG 5773 से नानकमत्ता से चरस लेकर किच्छा आ रहे थे तभी पुलभट्टा पुलिस ने हम दोनों भाईयों को पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि हम दोनों पर थाना लालकुआं में मारपीट और शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज है। बरामदगी के आधार दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों व फरार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO 124/22 U/S 8/20/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/माल बरामदगी में कांस्टेबल धरमवीर सिंह व अनुचर बालम सिंह की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा पुलिस टीम को 7000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

गिरफ्तार अभियुक्त –
1- नरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र जगत सिंह कोरंगा नि. शान्तिनगर बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल
2- विरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र जगत सिंह कोरंगा नि. उपरोक्त

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

फरार अभियुक्त –
1- मेजर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र मूला सिंह नि. टुकडी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर
2- छिन्दर सिंह पुत्र मेर सिंह नि. गुरुद्वारे के पास टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर
3- जयप्रकाश नि. शिवपुरी न. 06 बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news If there was a loss in mining Kichcha news the police arrested with the charas then the work of charas smuggling was caught US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More