नशे के कारोबार एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार निवारण को आईजी कुमाऊं ने किया विशेष स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स का गठन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इसी क्रम में कुमायूं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। कुमायूं के विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस द्वारा लगातार  ड्रग्स की बिक्री, पुलिस की मीलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार एवं गंभीर संगठित अपराधों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित जनपदों को ही निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु अक्सर देखने में आया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायतों को गम्भीरता से न लेकर  सिर्फ खानापूर्ति की जाती है और अपराधियों के साथ मीलीभगत होना भी संज्ञान में आया है।साथ ही साथ प्राय़ः देखने में आया है कि स्कूल/कॉलेजो एवं शिक्षण संस्थानों के आस – पास नशे के अवैध कारोबारियों द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पतन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इसी के मद्देनजर आईजी कुमायूँ ‌रिद्धिम अग्रवाल ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इन अपराधों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए कुमायूँ रेंज के सभी जनपदों से इच्छुक एवं योग्य पुलिस कर्मियों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन कर एक विशेष स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) का गठन किया गया है। यह टीम परिक्षेत्रीय स्तर पर नशे के कारोबार एवं पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार के सम्बन्ध में आने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु आई0जी के निर्देशन में गुण दोष के आधार पर स्वयं जांच करेगी, जिससे इस प्रकार की  शिकायतों का प्रभावी रुप से निस्तारण किया जा सकेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

आईजी कुमायूं रेंज ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जांच के दौरान यह सामने आता है कि किसी भी स्तर पर पुलिस की मिलीभगत पायी गयी, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। यह टीम न सिर्फ जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगी, बल्कि हर मामले की तह तक जाकर दोषियों पर शिकंजा कसेगी।

आम जनमानस द्वारा अवैध ड्रग्स के कारोबार, संगठित अपराध, जघन्य अपराध एवं  पुलिस की संलिप्तता से हो रहे भ्रष्ट्राचार की सूचना कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर 9411110057 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय  रखा जायेगा । अन्य सामान्य शिकायतों की सूचना डायल 112 पर ही दें, जो जनपदों द्वारा संचालित की जाती है। इस निर्णय से न केवल अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि जनता में भी विश्वास जगा है कि अब उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

कुमायूं रेंज पुलिस का यह कड़ा और ऐतिहासिक कदम न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगा, बल्कि ईमानदार पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी बढ़ाएगा। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कुमायूं रेंज में अब किसी भी आपराधिक तत्व को पनाह नहीं दी जाएगी और हर हाल में कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news IG Kumaon has formed a special special operation task force.   उत्तराखण्ड न्यूज IG Kumaon has formed a special special operation task force. Uttarakhand News To prevent corruption due to drug trade and police involvement आईजी कुमाऊं नशे के कारोबार एवं पुलिस की संलिप्तता भ्रष्ट्राचार निवारण हेतु विशेष स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स का गठन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More