भवाली। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने आगामी पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां यातायात नियंत्रण और पार्किंग समेत तमाम व्यवस्थाएं जांची।
इस मौके पर आईजी कुमाऊँ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के प्रशासनिक विभागो/हित धारकों सें समन्यव स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाया जायेगा। यातायात व्यस्था की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी/ड्रोन से नजर रखी जायेगी, निगरानी हेतु कंट्रोल रूप में सिस्टम स्थापित किये जायेगे। जिससे उच्चाधिकारी वहाँ के ट्रैफिक को मिनट टू मिनट मॉनिटर कर सकेंगे। इस अवसर पर कैंची धाम के प्रबन्धन अधिकारियों से वार्ता करके उनके विचार व सुझाव भी लिये गये। निरीक्षण के दौरान आईजी रिधिम अग्रवाल को अधिकारियों ने कैंची धाम में यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था संचालन के साथ ही पार्किंग की भी जानकारी
दी। आईजी अग्रवाल ने कहा कि बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी अभी से तैयारी करें ताकि पीक सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न हो। उन्होंने पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के संचालन के बारे मेंजानकारी लेते हुए कहा कि इन सारी व्यवस्थाओं को कड़ाई से लागू किया जाए। पुलिस महानिरीक्षक में कैंची धाम में बाबा के दर्शन भी किए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक भवाली प्रमोद साह, निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट और प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]