सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे ने काठगोदाम पहुंच शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे पांच सदस्यीय टीम के साथ काठगोदाम स्थित उस होटल पहुंचे, जहां किसान सुखवंत ने आत्महत्या की थी। इस दौरान टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए।
 
पत्रकारों से बातचीत में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया कि एसआईटी इस पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है। बताया कि जांच की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पीड़ित परिवार से उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करेगी। इस मामले में पहले आईटीआई थाना काशीपुर में दर्ज एफआईआर को अब काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही मृतक किसान के घर की सुरक्षा व्यवस्था भी दूसरे जनपद की पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप न हो।
 
आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत द्वारा जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत सभी संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। आईजी ने दो टूक कहा कि जांच हर पहलू से की जा रही है और कोई भी दोषी होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आईटीआई थानाप्रभारी कुंदन रौतेला समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrived in Kathgodam and began the investigation crime news Farmer Sukhwant Singh suicide case Haldwani news IG Nilesh Anand Bharne head of the SIT investigating the Sukhwant Singh suicide case SIT chief IG arrives in Kathgodam and begins investigation SIT head IG Nilesh Anand Bharne uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसआईटी प्रमुख आईजी ने काठगोदाम पहुंच शुरू की जांच किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला क्राइम न्यूज जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More