यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गठित एंटी न्यूसेंस स्क्वॉड के कार्यों का आईजी ने भौतिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गठित एंटी न्यूसेंस स्क्वॉड के कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए।

आईजी डॉ भरणे ने डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के आगे हटाये गये अतिक्रमण का निरीक्षण किया। जिसमें टीम ने बताया कि अवैध रुप से फड़, ठेली, दुकानों द्वारा किये गये अतिक्रण को हटाया गया। वर्तमान में उस खाली जगह पर एम्बुलेंस, मरीजों के तीमारदारों, ई- रिक्शा/आटो, हेतु अलग-अलग स्टैण्ड बनाये गये है उस स्थान पर सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु पार्किंग बोर्ड लगवाये गये हैं। एफटीआई तिराहे के पास भी अतिक्रण हटाकर पार्किंग हेतु मरीजों व तीमारदारों हेतु सुव्यवस्थित पार्किंग बनाकर पार्किंग बोर्ड लगवाये जा रहे हैं। जबकि सरगम टाकेज के बाहर वर्तमान में पैट्रोल पम्प तक अतिक्रमण मुक्त कराकर ऑटो/ई- रिक्शा स्टैण्ड का विस्तार गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

साथ ही चेतावनी दी गयी है कि अगर कोई भी ई- रिक्शा/ऑटो स्टैण्ड से हटकर सवारी बैठाता/उतारता पाया जाता है तो उसे सीज किया जायेगा। यदि सरगम टाकेज पर स्थापित स्टैण्ड पर ऑटो/ई- रिक्शा की संख्या क्षमता से अधिक होती है तो उन्हें एचएन इण्टर कालेज के सामने खाली करायी गयी जगह पर पार्क कराया जायेगा। कालू साईं मंदिर के पास सड़क को जाम मुक्त करने हेतु आईजी ने बसों के परिचालकों द्वारा मंदिर के पास सवारियों को उक्त स्थान पर न उतारकर सीधे रोडवेज स्टेशन व निर्धारित स्थान पर उतारने हेतु उत्तराखण्ड परिवहन विभाग हल्द्वानी के प्रबन्धक के साथ गोष्ठी करने के निर्देश दिए। साथ ही इन्टर सिटी बसों के संचालकों को हिदायत दी गयी है कि उनको आवंटित निर्धारित स्थान पर ही सवारियों को बैठायें/उतारं। निर्धारित स्थान के बाहर सवारी बैठाते /उतारते पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news IG physically inspected the works of Anti Nuisance Squad formed to improve the traffic system issued necessary guidelines Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More