जसपुर। यहां लक्ष्मीपुरा खेड़ा रोड पर दो दुकानों में बिना नाम के अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर बाहर से ताला लगाकर अंदर महिला चिकित्सक द्वारा महिला का गर्भपात किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक व तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ उक्त अवैध चिकित्सालय का ताला तोड़कर छापामारी की जहां महिला चिकित्सक समेत कई महिलाएं नर्सिंग होम के अंदर मिली। इस दौरान एक महिला का गर्भपात भी किया जा रहा था। नर्सिंग होम में गर्भपात से जुड़े औजार व मशीन भी बरामद हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जसपुर नगर में जसपुर तहसीलदार शुभागनी व कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने संयुक्त रूप से खेड़ा रोड पर अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा। डॉक्टर गहलोत के अनुसार शिकायत मिली थी कि एक महिला अवैध रूप से नर्सिंग होम चला कर किसी महिला का गर्भपात कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि सपना नामक डॉ महिला द्वारा नर्सिंग होम चलाने के साथ ही बन्द नर्सिंग होम में महिला चिकित्सा द्वारा एक महिला का गर्भपात किया जा रहा था। इस दौरान गर्भपात की मशीन औजार भी ओटी में मिलने के साथ नर्सिंग होम में डिलीवरी से जुड़ी दवाइयां इंजेक्शन भी बरामद किए गए। जिन्हें सील करने के साथ नर्सिंग होम को भी सील कर दिया। नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने की जांच के साथ ही विधिक कार्यवाही करते हुए यहां भर्ती रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी महिला चिकित्सक को जसपुर कोतवाली पुलिस के सपुर्द करा दिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]