असली मालिक की जगह फर्जी व्यक्ति ! गिफ्ट डीड से 97 लाख की ठगी में तीन पर FIR   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर किसी दूसरे को खड़ा किया और पीड़ित के पक्ष में उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) बना दिया। पीड़ित जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो असली मालिक के परिजनों ने विवाद हो गया। इसके बाद शिकायत के आधार पर अब राजपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि करन शर्मा वर्तमान में सहस्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में किशनपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर संजय त्यागी धोरण खास इलाके में 270 वर्गगज के एक प्लॉट का सौदा किया था। सौदा कुल 1.08 करोड़ रुपये में और जिसके करीब एक करोड़ रुपये शर्मा ने त्यागी के विभिन्न खातों में जमा करा दिए।

इनमें त्यागी के साथी प्रशांत राजोरा के खाते भी थे। आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को संजय त्यागी और प्रशांत राजोरा ने जमीन के असली मालिक अनूप कुमार डोभाल की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को पेश किया। इस फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में धोखाधड़ी से गिफ्ट डीड करा दी। इनमें त्यागी के साथी प्रशांत राजोरा के खाते भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी दिवस पर रानीखेत महाविद्यालय में विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन 

आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को संजय त्यागी और प्रशांत राजोरा ने जमीन के असली मालिक अनूप कुमार डोभाल की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को पेश किया। इस फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में धोखाधड़ी से गिफ्ट डीड करा दी। बाद में जब पीड़ित प्लॉट पर गए, तब असली मालिक के परिजनों से विवाद होने पर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद करन शर्मा ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजय ने 10 लाख रुपये लौटाए। शेष 97.82 लाख रुपये वापस करने से मुकर गया।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

आरोप है कि पैसे का दबाव बनाने पर संजय त्यागी ने खुद को दिल्ली के लोनी में हत्या के मामलों में शामिल और जमानत पर बताकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। राजपुर थाना पुलिस ने संजय त्यागी, प्रशांत राजोरा और फर्जी अनूप कुमार डोभाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 97 लाख की ठगी dehradun news Devbhoomi News fake landowner FIR against three Fraud news gift deed Hindi News Imposter poses as real owner! FIR against three for ₹97 lakh fraud involving a gift deed; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज गिफ्ट डीड जमीन का फर्जी मालिक तीन पर FIR देहरादून न्यूज फ्रॉड न्यूज ₹97 lakh fraud

More Stories

उत्तराखण्ड

स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण, कहा कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के […]

Read More
उत्तराखण्ड

गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर अहमद नदीम को सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  ज्ञात हो कि 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब विभाग ने अहमद […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के […]

Read More