पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को कुचला कार से, उपचार के लिए हायर सेंटर जाते समय रास्ते में हुई मैनेजर की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार को पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। हरियाणा से आए दो पर्यटकों पर आरोप है कि पार्किंग किराया देने से इनकार कर भागते समय उन्होंने पार्किंगमैनेजर को कार से कुचल दिया।गंभीर रूप से घायल मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

पुलिस के अनुसार, सोनीपत (हरियाणा) निवासी दो युवक अपनी कार से हरिद्वार पहुंचे थे।उन्होंने रोड़ीबेलवाला पार्किंग में वाहन खड़ा कर हरकी पैड़ी के दर्शन किए। वापस लौटने पर पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे निर्धारित शुल्क मांगा, जिस पर दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि किराया दिए बिना ही दोनों युवक बैरियर तोड़कर कार लेकर फरार होने लगे। उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे पार्किंग मैनेजर सहदेव सिंह, निवासी बोंगला, बहादराबाद को कार से कुचल दिया गया। हादसे में सहदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

घटना के बाद पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान विशाल और सूरज, निवासी सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित पार्किंग कर्मचारियों ने आरोपियों की कार में जमकर तोड़फोड़ भी की।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और शहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dispute over parking fees haridwar news Haryana tourists ran over parking manager with car In a dispute over parking fees Manager dies The manager died on the way to a higher medical center for treatment tourists from Haryana ran over a parking manager with their car uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद मैनेजर की हुई मौत हरिद्वार न्यूज हरियाणा के पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को कुचला कार से

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More