पारिवारिक झगड़े में व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से पिटकर कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के राम मंदिर बगीचा इलाके में सोमवार देर रात घर के भीतर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घरपहुंचा और किसी बात को लेकर अचानक अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर बैठा। परिजनों के मुताबिक आरोपी गुस्से में लगातार चिल्ला रहा था कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया” और इसी दौरान उसने पास में रखा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने के साथ ही तख्त पर पटक-पटक कर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Elder brother kills younger brother family dispute Haldwani news In a family dispute man brutally beat his younger brother to death murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पारिवारिक झगड़ा बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या मर्डर न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More