महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के साथ ही खुद भी खाया जहर, महिला सहित एक बच्चे की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। महिला द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 वर्ष, लव 2 वर्ष तथा एक माह के पुत्र जतिन काे लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी। कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24) पुत्री चिन्ना सिंह का विवाह करीब छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था। बताया जा रहा है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी। कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी, लेकिन इसके बाद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी थी। इधर बुधवार (आज) कुसुमलता ने अपने दो बच्चो को जहर देने के साथ ही स्वयं भी जहर खा लिया। जिसमें कुसुमलता के साथ उसके दो वर्ष के पुत्र की भी मौत हो गई।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a child including a woman died In addition to giving poison to her two children kashipur news she herself ate poison US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More