पौड़ी रेंज के बाड़ा गांव में गुलदार ने मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति को बनाया अपना निवाला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के बाड़ा गांव में गुलदार ने मिस्त्री का काम करने वाले अधेड़ व्यक्ति को मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अफसरों का घेराव किया। विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर गांव में टीम तैनात कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

क्षेत्र में बीते 40 दिनों में यह दूसरी घटना है। चार दिसंबर को गुलदार ने गजल्ड गांव में एक व्यक्ति को मार दिया था। गुरुवार सुबह छह बजे बाड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण शाही धारे से नहाकर लौट रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। शाही मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। सूचना पर प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने अफसरों का घेराव कर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने और शूटर तैनात करने की मांग की। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया है कि गांव में टीम को तैनात किया गया है। वहीं, 28 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A leopard attacked and killed a mechanic in Baara village of Pauri range Baara village of Pauri range leopard attack Leopard kills mechanic Pauri news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गुलदार का हमला गुलदार ने मिस्त्री को बनाया निवाला पौड़ी न्यूज पौड़ी रेंज का बाड़ा गांव

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More