चंपावत में अब स्वास्थ्य अधिकारी ड्यूटी करते- करते लापता, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। पहले एसडीएम और अब टनकपुर के उचैलीगोठ में तैनात एक स्वास्थ्य अधिकारी ड्यूटी करते- करते लापता हो गए हैं। टनकपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के उचैलीगोठ कम्यूनिटी हेल्थेनस सेंटर में तैनात सीएचओ संजय शर्मा पुत्र जगवीर शर्मा 15 सिंतबर को ड्यूटी के दौरान ही कहीं लापता हो गए। उनके लापता हुए तीन दिन बीत गए, लेकिन अधिकारी का कही पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 


कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय संजय शर्मा निवासी विष्णुपुरी कालोनी डयूटी के लिए अपने घर से उचैलीगोठ हेल्थनेश सेंटर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर चाबी कार्यालय में रखी और किसी को बिना बताए गायब हो गए। बताया कि उस दिन उन्होंने शाम को टनकपुर के पीएनबी एटीएम से 11 हजार रुपये भी निकाले। पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाया है। फिलहाल उनका मोबाइल बंद आ रहा है। उचैलीगोठ के ग्रामीणों का कहना है कि संजय को ई-रिक्शे से टनकपुर की ओर आते देखा गया था। वह कुछ समय से परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल भी बिना बताए कहीं चले गए थे। जिसके बाद पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगाई थीं। हालांकि अगले दिन उन्होंने खुद फोन कर अपने हिमाचल होने की बात कही थी। अब जिले से एक अधिकारी के गायब होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news In Champawat Missing news now the health officer is missing while doing duty on the information of the relatives the police filed a missing report Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More