डीआरडीओ के विश्राम गृह का प्रभारी पाकिस्तान को संवेदनशील रक्षा जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है और वर्तमान में जैसलमेर स्थित पोखरण फायरिंग रेंज के पास DRDO के विश्राम गृह में प्रभारी पद पर कार्यरत था।
 
सूत्रों के अनुसार महेंद्र प्रसाद पर आरोप है कि वह पैसे के लालच में पाकिस्तान को संवेदनशील रक्षा जानकारी मोबाइल के जरिए भेज रहा था।उसके फोन की निगरानी के दौरान सामने आया कि वह पाकिस्तान से सीधे संपर्क में था और वहां से उसे रकम भी प्राप्त हो रही थी।
 
सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से DRDO कर्मचारी की गतिविधियों पर शक था।हाल ही में वह मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तान में कई संवेदनशील सूचनाएं साझा कर चुका था। इसी बीच उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे सोमवार रात हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद मंगलवार को संयुक्त जांच समिति के हवाले कर दिया।
 
महेंद्र वर्ष 2018 से DRDO विश्राम गृह, पोकरण में प्रभारी पद पर कार्यरत था और वैज्ञानिकों और अधिकारियों के आवास, प्रशिक्षण, परीक्षण और अभ्यास आदि गतिविधियों का जिम्मा संभालता था। इस पद पर रहते हुए उसे उच्चस्तरीय सूचनाएं भी प्राप्त होती थीं, जिनका कथित दुरुपयोग उसने किया। जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि संयुक्त जांच समिति आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके पाकिस्तान संपर्क की पुष्टि हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Betrayal against the country crime news DRDO's rest house in-charge DRDO's rest house in-charge arrested DRDO's rest house in-charge arrested for sending sensitive defense information to Pakistan Jaisalmer News was sending sensitive defense information to Pakistan क्राइम न्यूज जैसलमेर न्यूज डीआरडीओ के विश्राम गृह का प्रभारी देश के साथ गद्दारी पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील रक्षा जानकारी

More Stories

राजस्थान

सीआईडी/पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी 60 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों […]

Read More
राजस्थान

धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथासामर्थ्य, यथासंभव योगदान अवश्य दें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]

Read More
राजस्थान

शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद लेकर फरार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]

Read More