मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

खटीमा। यहां रविवार को लकड़ी लेने गए बग्गा चकरपुर लाइन निवासी 65 वर्षीय शेर सिंह पर बाघ ने अचानक हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लिया। देर रात घटना का पता चलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां लंबे समय से देखी जा रही थीं, फिर भी न कोई मुनादी, न सुरक्षा व्यवस्था और न ही मॉनिटरिंग— परिणामस्वरूप एक निर्दोष बुज़ुर्ग की जान चली गई। लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ রही हैं, लेकिन सरकारी तंत्र केवल ‘मीटिंग–फाइल–निर्देश’ तक सीमित है, जमीनी कार्रवाई शून्य है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मृतक परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने सरकार और वन विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा—“मुख्यमंत्री के वन्यजीव नियंत्रण और सुरक्षा के तमाम आदेश केवल कागज़ों में हैं। व्यवस्था ध्वस्त है, वन विभाग की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। जनता भगवान भरोसे छोड़ दी गई है, जबकि सरकार आंखें मूंदे बैठी है।” घटना को सरकार की नाकामी करार देते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा, प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी टीम की तैनाती, ट्रैपिंग सिस्टम और ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। उधर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग पूछ रहे हैं— आखिर कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत जान देकर चुकानी पड़ेगी?

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A tiger killed an elderly man in Khatima Chief Minister's hometown Khatima Khatima news the Chief Minister's hometown Tiger attacks man Tiger kills elderly man uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज खटीमा न्यूज बाघ का बुजुर्ग पर हमला बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र खटीमा

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More