खनन लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से शासन ने 19 जून 2026 तक बढ़ाया गौला नदी से खनन कार्य

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाली गौला नदी में खनन सत्र को शासन ने निर्धारित खनन लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से खनन कार्य अवधि 19 जून 2026 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।वर्ष 2025-26 के लिए गौला नदी में कुल 51,15,946.59 घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 27 मई 2026 तक 48,51,033.80 घनमीटर उपखनिज की निकासी की जा चुकी है, जबकि अभी भी 2,64,912.79 घनमीटर लक्ष्य पूरा किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शेष लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए खनन सत्र की अवधि बढ़ाई गई है। इस बार हक-हकूक के तहत स्थानीय ग्रामवासियों को भी परमिट जारी किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा निकाले जाने वाले उपखनिज को भी निर्धारित खनन लक्ष्य में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में गौला नदी का खनन सत्र 19 जून तक बढ़ा दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

गौरतलब है कि गौला नदी प्रदेश सरकार के लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत मानी जाती है। हर वर्ष यहां से होने वाले खनन कार्य के माध्यम से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In order to achieve the mining target Mining work period extended in Gaula river the government has extended the mining work from Gaula river till 19 June 2026 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज खनन लक्ष्य पूरा करने का उद्देश्य गौला नदी में बढ़ी खनन कार्य अवधि शासन ने 19 जून 2026 तक बढ़ाया गौला नदी से खनन कार्य हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: […]

Read More