कोटाबाग के पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक सड़क किनारे खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुआ फरार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटाबाग। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में कोटाबाग इलाके की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार (UK04 K 2997) पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

ग्रामीणों ने 112 नंबर पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही कालाढूंगी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।पु लिस ने कार पर फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। जांच यह पता लगाने में भी लगी है कि फायरिंग किसी पुरानी रंजिश का नतीजा थी या यह किसी अन्य आपराधिक घटना से जुड़ा मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

कालाढूंगी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी युवक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: an unidentified young man opened fire indiscriminately on a car parked by the roadside and fled the scene crime news In Pataliya-Gaja Indiscriminate firing on a car parked by the roadside in Pataliya-Gaja Kotabagh Kotabagh News Unidentified youth opens fire on a car parked by the roadside and escapes uttarakhand news अज्ञात युवक सड़क किनारे खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुआ फरार उत्तराखण्ड न्यूज कोटाबाग के पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कोटाबाग न्यूज क्राइम न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More