सकारात्मक विकास में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आधे-अधूरे कार्यो को पूर्ण करना ही उद्देश्य – सुमित 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश ने आज क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा वह जनभावनाओं के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। साथ ही जिन मुद्दों को लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा, उन्हें हर हाल में पूरा किया जायेगा। विधायक बनने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत करते हुई उन्होंने कहा की कांग्रेस से ज्यादा राष्ट्रवादी किस पार्टी में है बावजूद कांग्रेस के लिए पहले विकासवाद है फिर अन्य।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

सुमित ने कहा विषम परिस्थितियों में भी जिले की छह विधानसभा सीटों पर एक मात्र सीट कांग्रेस को हासिल होना बहुत बड़ी बात है। इसके वाबजूद वह विकास के मुद्दे पर अकेले लड़ाई लड़ेंगे। हल्द्वानी के समग्र विकास में कहीं से कहीं तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी और वह हल्द्वानी के सकारात्मक विकास में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आधे-अधूरे कार्यो को पूर्ण करेंगें। उन्होंने अतीत की ओर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी सरकार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में विकास के मामले में यशपाल आर्य, हरीश रावत से लेकर स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश ने क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के विकास की जो सोच बनाई उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा की हल्द्वानी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा, चिड़ियाघर, स्टेडियम के महत्वपूर्ण कार्य पर सकारात्मक पहल की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

पत्रकार वार्ता में एन बी गुणवंत, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, गोविंद बगडवाल, हेमंत बगडवाल, मयंक भट्ट, शौरभ भट्ट, गजेंद्र गोनिया, मोहन बिष्ट, पार्षद रवि जोशी, विजय चंद सहित कांग्रेसी  उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More